मेरठ के मुद्दों पर खुलकर बोले ओवेसी:जंग-ए-आजादी से लेकर खेल कारोबार, ज्वैलरी, गन्ना मूल्य, हाईकोर्ट बेंच का भी जिक्र
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यूपी में बने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की पहली रैली मेरठ में हुई। मेरठ में शनिवार 14 नवंबर को नौचंदी मैदान में रैली आयोजित हुई। रैली को एआईएमआईएम चीफ असद्दुीन ओवेसी ने संबोधित किया।
मंच से ओवेसी ने सपा, कांग्रेस और विपक्ष पर खूब निशाना साधा। विपक्षी ताकतों को टार्गेट पर रखने के साथ ओवेसी ने मेरठ के स्थानीय मुद्दों का भरपूर जिक्र किया। ओवेसी ने मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचारों से लेकर दलित आरक्षण का मुददा उठाया।
इसके साथ ही वो स्थानीय मुद्दों की राजनीति भी गर्म कर गए। ओवेसी ने गन्ना किसान, चीनी मिलों का समय पर संचालन, पेराई सत्र, गन्ना भुगतान से लेकर मेरठ की 1857 की क्रांति का जिक्र किया। उन्होंने जंग-ए-आजादी को रमजान से जोड़कर इमोशनल टच दिया। वहीं हाईकोर्ट बेंच, खेल कारोबार, कैंची उद्योग का मुद्दा भी उठाया। ओवेसी के भाषण में ये चुनावी मुद्दे रहे शामिल
ओवेसी ने मंच से अपने चुनावी भाषण में मेरठ के सभी चुनावी मुद्दों को उठाया। उन्होंने कैंची, खेल उपकरणों से लेकर सड़कों और हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा उठाया। ओवेसी ने कहा कि भाजपा कहती है कि मेरठ में डबल नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार है। एक्सीडेंट का डेटा बताते हुए कहा कि मेरठ में सितंबर 2026 में 310 लोगों की मौत हुई। 875 जख्मी हुए एनएचएआई ने 18 करोड़ रुपया मंजूर किया। 225 करोड़ रुपया बाबा की सरकार ने दिए। इसमें पिछले साल 170 लोगों की मौत हुई। करोड़ खर्चने के बाद भी 310 लोगों की मौत होती है। आगे कहा कि मेरठ यहां पर कैंची का कारोबार है कहते हैं कैंची को जीआईटैग मिला है इस पर ट्रिपल इंजन की सरकार ने 18प्रतिशत का टैक्स लगा दिया। खेल उपकरणों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दीं। आम 10हजार बीघा पर होता था वो घटकर हजार बीघा पर आ गया। हाईकोर्ट का मुद्दा आता है तो मोदी जी कहते हैं मैं सबकुछ दे दूंगा। कोल्हापुर महाराष्ट्र में छह जिले हैं लेकिन यूपी के मेरठ से 600 किमी दूर न्याय के लिए जाना पड़ता है। क्यों नहीं हाईकोर्ट यहां खोल देते हैं। बाबा, मोदी यहां क्यों जुल्म कर रहे हैं। गन्ना किसान को 600 रुपए कुंतल का भाव दस महीने के अंदर भुगतान दिलाने की बात कही। कीमतें गिराने की बात करते हुए कहा कि वोट की कीमत बढ़ाओ। किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही। मेरठ से मैं और चंद्रशेखर बाइक पर निकलेंगे ओवेसी ने कहा कि लखनऊ पर हम अपना परचम गाढ़ेंगे। अगर इंसाफ नहीं होता है तो मैं और मेरे भाई चंद्रशेखर आजाद हम दोनों इसी मेरठ से बाइक पर निकलेंगे और लखनऊ जाएंगे और दिल्ली भी जाएंगे। कहा कि ये परिवर्तन मोर्चा आपका फ्यूचर है। लड़ाई हमारी नहीं है लड़ाई आपके बच्चों की है। आपका इंसाफ है इसलिए अपने अच्छे भविष्य के लिए सामाजिक परिर्वतन मोर्चा को वोट देकर कामयाब करिए। रमजान के साथ 10 मई 1857 की क्रांति को याद दिलाया
ओवेसी ने मेरठ के गौरवशाली इतिहास का जिक्र भी मंच से किया। 8 फरवरी से रमजान शुरू होगा तभी चुनाव हो सकता है माहे रहबर में ही यूपी में 2027 का चुनाव होगा। आप सोचेंगे कि हम कैसे सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की मीटिंग में जाएंगे अपने पेट का शटर डाउन करें। मुंह बंद है तो मीटिंगों में आइए। कहा कि रमजान में आपने हिंदुस्तान की तारीख बदलकर रख दिया था। मेरठ के गय्यूर नौजवानों को याद दिला रहा हूं कि आपने दुनिया को बता दिया वही रमजान था 10 मई 1857 का जब रोजे से थे सब तब आपके बुजुर्गों ने मेरठ से अंग्रेजों को मार मारकर भगाया था। रमजान का महीना होगा शैतान क्या होगा? शैतान जंजीरों में होगा।
हम आजाद होंगे। 10 मई 1857 में इसी मेरठ से धनसिंह गुर्जर ने तमाम मुसलमान हिंदुओं से मिलकर कहा था कि मार फिरंगी को तो तमाम मुसलमान हिंदू मिलकर मुल्क की आजादी की पहली लड़ाई में उतर गए। यहीं विक्टोरिया पार्क के पास रात में निकले और जेल में गए सब हिंदू, मुसलमान भाइयों को लेकर दिल्ली चले गए थे। बहादुर शाह जफर को जगाया था। अंडे से तेल तक गिनाई यूपी की महंगाई
ओवेसी ने मंच से अपने भाषण में यूपी में खाद्य पदार्थों की महंगाई को भी गिनाया। ओवेसी ने कहा कि यूपी में अंडा 7 रुपए का हो गया है। चावल 40 रुपए किलो, आटा 35 रुपए किलो, चीनी 61 रुपए किलो, नमक 23 रुपए के करीब, आलू 16.69 पैसा किलो, प्याज 49.15 पैसा, टमाटर 34.85 पैसा रुपए किलो, सरसों का तेल 2002 रुपए
चिकन बाबा नहीं खाते मुझे मालूम 230 स्किन लैस और मटन 765 रुपए किलो हो गया है। क्या इन कीमतों में कमी चाहते हैं। कहा कीमतों में कमी चाहते हो तो अपने वोट में कीमत रखोगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)