सेंट्रल बैंक मैनेजर से मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पिछले दिनों सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल मिश्रा के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी अजीतसिंह चौधरी ने बताया कि शाखा प्रबंधक अनिल मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। जांच-पड़ताल के बाद आरोपी महेश मीना, विनीत नागर, राजकुमार मीना, राकेश मीना को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर, पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने के आरोपी को पकड़ा। एएसआई जगवीरसिंह ने बताया कि आरोपी गेता रोड निवासी रणवीर के पास से एक लीटर हथकढ़ शराब बरामद की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)