होटल में गला काटकर युवती की हत्या, फंदे पर युवक:वाराणसी एयरपोर्ट रोड पर मिले शव, BJP-MLA के रिश्तेदार का KJ होटल

Nov 17, 2026 - 01:36
0
होटल में गला काटकर युवती की हत्या, फंदे पर युवक:वाराणसी एयरपोर्ट रोड पर मिले शव, BJP-MLA के रिश्तेदार का KJ होटल
वाराणसी एयरपोर्ट रोड के होटल केजे इंटरनेशनल के कमरे में युवती का गला काटकर हत्या कर दी गई, कमरे में ठहरे साथी युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सोमवार की रात बंद कमरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया, आनन फानन में बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की जानकारी जुटाई। होटल में ठहरे युवक-युवती की पहचान के बाद आने के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कमरे के अंदर बाथरूम के अंदर युवती का गला कटा हुआ था और वह खून से लथपथ थी। डीसीपी गोमती नीतू कादयान और एडीसीपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और मामले में पड़ताल की। अफसरों को प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि जांच में पुलिस टीम जुटी है। बड़ागांव पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया इसके बाद फॉरेंसिक की टीम बुलाई गई। टीम ने साक्ष्य जुटाए और दोनों के फिंगर प्रिंट समेत कमरे के अन्य फिंगर प्रिंट लिए। बता दें कि केजे इंटरनेशनल होटल भाजपा विधायक के रिश्तेदार का बताया जा रहा है, इसमें पहले भी कई बार अवांछनीय गतिविधियों की शिकायत प्रशासन तक पहुंची लेकिन सत्ता के दबाव में कोई सुनवाई नहीं हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User