महाराष्ट्र में कार ने स्कूटर सवार को टक्कर मारी, VIDEO:हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से पीटा, मौत; आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर किया सरेंडर
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पवन पराशर नाम के शख्स ने कार से स्कूटर सवार देवेश को टक्कर मार दी। देवेश जिम से लौट रहा था। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उसके सिर और चेहरे पर हमला किया। हमले में देवेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 22 अक्टूबर की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात के बाद पवन खुद सरेंडर करने सिडको पुलिस स्टेशन पहुंचा। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)