एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हरमीत-यशस्विनी का पदक पक्का:मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में 72 साल बाद मेडल, सेमीफाइनल में जापानी जोड़ी से मैच

Oct 23, 2026 - 15:46
0
एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हरमीत-यशस्विनी का पदक पक्का:मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में 72 साल बाद मेडल, सेमीफाइनल में जापानी जोड़ी से मैच
भारत के हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े ने शुक्रवार को एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में ऐतिहासिक मेडल पक्का कर लिया है। 72 साल बाद इस टूर्नामेंट की मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में पदक आया है। 1954 ने यतिन व्यास और मीना परांड़े ने इस कैटेगरी का सिल्वर मेडल जीता था। हरमीत-यशस्विनी ने साउथ कोरिया की जोड़ी को हराया भारतीय जोड़ी ने ताशकंद में क्वार्टर फाइनल में साउथ कोरिया के पार्क गांगह्योन और ली डेउन को 3-2 से हराया। सेमीफाइनल में हरमीत-यशस्विनी का मैच जापान के सोरा मात्सुशिमा और मिवा हारिमोटो से होगा। भारत की दूसरी मिश्रित युगल जोड़ी पायस जैन और सिंड्रेला दास पदक दौर में नहीं पहुंच सकी। क्वार्टर फाइनल में उन्हें चीन के यी चेन और हुआंग यूझेंग ने 3-0 से हराया। एशियाड में मेडल चूक गए थे हरमीत और यशस्विनी हरमीत और यशस्विनी हाल के एशियन गेम्स में पदक से चूक गए थे। हरमीत ने एशियन गेम्स में 3 इवेंट में हिस्सा लिया था। लेकिन, मेडल नहीं जीत सके थे। यशस्विनी भी पिछले महीने आयोजित गेम्स में खाली हाथ लौटी थीं। वे महिला एकल के तीसरे दौर में हार गई थीं। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… भारतीय स्विमर पर होटल स्टाफ से छेड़छाड़ का आरोप, जापान में पैरा एशियन गेम्स से वापस भेजा पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गए भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान से वापस भेज दिया गया है। उन पर नागोया के होटल में महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User