विमेंस वनडे- भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे का स्कोर 66/3:श्री चरणी ने झटके 2 विकेट; मुपाचिकवा 25 रन बनाकर आउट

Oct 23, 2026 - 15:46
0
विमेंस वनडे- भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे का स्कोर 66/3:श्री चरणी ने झटके 2 विकेट; मुपाचिकवा 25 रन बनाकर आउट
भारत और जिम्बाब्वे विमेंस टीम के बीच पहला वनडे वडोदरा में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के समय बेलव्ड बीजा 9 और शार्ने मेयर्स 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की ओर से श्री चरणी ने 2 विकेट लिए हैं, जबकि क्रांति गौड़ को एक सफलता मिली है। चरणी ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो को 21 रन और मोडेस्टर मुपाचिकवा को 25 रन के स्कोर पर आउट किया। श्री चरणी ने दिलाई भारत को दूसरी और तीसरी सफलता जिम्बाब्वे को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा, जब क्रांति गौड़ ने लॉरीन फिरी को एक रन पर आउट किया। इसके बाद मुगेरी-तिरिपानो और मुपाचिकवा ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। श्री चरणी ने 11वें ओवर में मुगेरी-तिरिपानो को LBW आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 27 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके बाद 15वें ओवर में चरणी ने मुपाचिकवा को क्रांति गौड़ के हाथों कैच कराया। मुपाचिकवा ने 44 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल रहे। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन श्री चरणी ने 5 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। क्रांति गौड़ ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया। दीप्ति शर्मा ने 2 ओवर में 5 रन दिए हैं, जबकि सयाली सतघरे और जिंतिमणि कलिता को अभी विकेट नहीं मिला है। भारत की प्लेइंग-XI स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, जिंतिमणि कलिता, सयाली सतघरे और क्रांति गौड़।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User