महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी पकड़ाया:ललितपुर में 2 बच्चों संग कुएं में कूदी थी, पति ने परेशान करने का आरोप लगाया था
ललितपुर में बानपुर थाना क्षेत्र के टीकरा तिवारी गांव में महिला और उसके दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी आदित्य उर्फ आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गुरुवार शाम 5 बजे पकड़ा गया। महिला के पति ने आरोपी पर पत्नी को मोबाइल कॉल की रिकॉर्डिंग और वीडियो के जरिए परेशान करने का आरोप लगाया था। टीकरा तिवारी गांव में 19 अक्टूबर की रात पूजा कुशवाहा (27) अपने सात साल के बेटे लक्ष्य और पांच साल की बेटी पूर्वी के साथ कुएं में कूद गई थी। 20 अक्टूबर की सुबह तीनों के शव कुएं से बरामद हुए थे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल था। पति ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट पूजा के पति बालकिशन ने 20 अक्टूबर को आदित्य उर्फ आनंद के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आदित्य उसकी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत करता था और उसने बातचीत की रिकॉर्डिंग व वीडियो बना लिए थे। रिकॉर्डिंग और वीडियो से परेशान करने का आरोप बालकिशन का आरोप था कि आदित्य रिकॉर्डिंग और वीडियो के जरिए पूजा को परेशान कर रहा था। पति के मुताबिक, इसी परेशानी के चलते पूजा ने अपने दोनों बच्चों के साथ यह कदम उठाया। पुलिस मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की थीं। पुलिस ने गुरुवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)