गाजियाबाद GRP थाने में युवक 8 फट्टे मारे:रेलवे स्टेशन पर बैग चोरी के शक में पीटा, एसपी ने जांच बैठाई
गाजियाबाद जीआरपी थाने में एक युवक को फट्टे से पीटने का मामला सामने आया है। जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आई है। यह वीडियो जीआरपी थाने के बाहर किसी युवक द्वारा बनाई गई है, जिसमें फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। जहा एक पुलिसकर्मी वर्दी पहने युवक बेरहमी से फट्टे मारता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें ट्रेन के आने के अनाउंस की भी आवाज आ रही है। पूरे मामले में एसपी जीआरपी मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला ने जांच के निर्देश दिए हैं। बैग चोरी के शक में पीटा वीडियो 22 अक्टूबर की रात की है। दिल्ली की तरफ से दो लड़के आए थे, स्टेशन पर सोते हुए यात्री का बैग चुराने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया था, वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने जीआरपी गाजियाबाद से रिपोर्ट मांगी है।
जिसमें जीआरपी थाने में युवक को पीटा गया है, जिस पर 22 सेकंड में 8 फट्टे मारे गए। वर्दी पहले पुलिसकर्मी एक के बाद एक लगातार उसे पीटता दिख रहा है। जिसमें युवक के चिल्लाने की आवाज भी आ रही है, बचाव में युवक जमीन पर लेट जाता है लेकिन उसके बाद भी पुलिसकर्मी पीटता रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)