जौनपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू:67,172 मतदाता डाल रहे वोट, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान; 9 बजे तक 5%वोटिंग हुई

Oct 23, 2026 - 10:40
0
जौनपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू:67,172 मतदाता डाल रहे वोट, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान; 9 बजे तक 5%वोटिंग हुई
जौनपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है।दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 67 हजार 172 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है । निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गयी थी।कुल 90 बूथ बने हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन ने बताया कि 9 बजे तक 5% मतदान हुआ है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 60 हजार 396 व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में छह हजार 776 मतदाता हैं। जिले में स्नातक क्षेत्र के लिए 22 मतदान केंद्रों पर 68 मतदेय स्थल व शिक्षक क्षेत्र के लिए 22 मतदान केंद्रों पर 22 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस तरह 90 मतदेय स्थलों पर मतदान हो रहा है। 9 जोन और 27 सेक्टर में बंटा जिला एमएलसी चुनाव के मद्देनजर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ने बताया कि जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 68 व शिक्षक- निर्वाचन क्षेत्र के 22, इस प्रकार कुल 90 मतदेय स्थल बनाया गया है। निर्वाचन को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए मतदान केंद्रवार आरक्षित सहित 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 100 माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। मतदान के लिए 90 पीठासीन अधिकारियों व 270 मतदान अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 22 पीठासीन अधिकारी और 66 मतदान अधिकारी आरक्षित रखे गए हैं। मोबाइल फोन व कैमरा प्रतिबंधित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कक्ष में मोबाइल -फोन अथवा किसी भी प्रकार का कैमरा आदि प्रतिबंधित रहेगा। मतदान प्रकोष्ठ में मतदाता को पीठासीन अधिकारी द्वारा जो बैंगनी रंग का स्केच पेन मत डालने के लिए दिया जाएगा उसी पेन से मतदान करना होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए कलेक्ट्रेट जौनपुर स्थित सभागार के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। 9454417117 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User