झांसी में प्रेमिका को जबरन ले जाने की कोशिश:सड़क पर घसीटकर पीटा, किया घायल; बचाने आए फौजी से भी मारपीट

Oct 23, 2026 - 10:40
0
झांसी में प्रेमिका को जबरन ले जाने की कोशिश:सड़क पर घसीटकर पीटा, किया घायल; बचाने आए फौजी से भी मारपीट
झांसी के गुरसराय में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक युवती को जबरन ले जाने की कोशिश का आरोप लगा है। विरोध करने पर उसे सड़क पर पीटकर घायल कर दिया गया। युवती को बचाने आए जैन समाज के अध्यक्ष और एक फौजी से भी मारपीट की गई। घायल युवती को गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, युवती और हमलावर युवकों की पहले से जान-पहचान थी। युवती के साथ जाने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। युवती ने कथित तौर पर पुलिस को हमलावरों के नाम बताए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User