मतदान केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण:गौरीबाजार और बैतालपुर में परखी व्यवस्थाएं, निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए

Oct 23, 2026 - 10:40
0
मतदान केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण:गौरीबाजार और बैतालपुर में परखी व्यवस्थाएं, निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए
देवरिया में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गौरीबाजार और बैतालपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतदान कराने को कहा। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने और मतदान कार्मिकों को सतर्कता से अपने दायित्व निभाने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User