यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर के दशहरा मेले में ग्रेविटी झूले का फाउंडेशन टूटा, दो घायल; 25 से ज्यादा लोग सवार थे
कानपुर के अरमापुर मैदान में चल रहे दशहरा मेले में गुरुवार देर रात ग्रेविटी झूले का फाउंडेशन टूट गया। इससे झूला एक तरफ झुक गया। हादसे के वक्त झूले पर 25 से अधिक लोग सवार थे। झूला अचानक झुकते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने झूले में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इस दौरान अरिम अली और उवेश घायल हो गए। हादसे के बाद झूला संचालक सत्यप्रकाश उर्फ छोटे मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अरमापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसीपी पनकी अमित चौरसिया और वेस्ट एडीसीपी योगेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने झूले की स्थिति का जायजा लिया और संचालक से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई। पुलिस जांच कर रही है कि अनुमति और सुरक्षा संबंधी दस्तावेज होने के बावजूद झूले का फाउंडेशन कैसे टूट गया। मामला अरमापुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़: जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाने की कोशिश, विरोध पर आरोपी बोला- कब तक बचोगी? गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले 3-4 दिनों से गांव का ही एक युवक महिला को परेशान कर रहा था। वह महिला के चेहरे पर बाइक की हेडलाइट जलाता और सीटी बजाकर अश्लील गाने गाता था। विरोध करने पर उसने बाइक रोककर महिला का रास्ता रोका और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी 'कब तक बचोगी' की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने गुरुवार शाम को आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बांसगांव थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)