महिला को नशीला पदार्थ देकर जबरन शादी कराने का आरोप:हरदोई में बोली- बंधक बनाकर रखा, बहनोई ने किया मर्जी से शादी का दावा

Nov 08, 2026 - 20:09
0
महिला को नशीला पदार्थ देकर जबरन शादी कराने का आरोप:हरदोई में बोली- बंधक बनाकर रखा, बहनोई ने किया मर्जी से शादी का दावा
हरदोई में बिहार की एक विवाहित महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर बंधक बनाने और मानसिक रूप से परेशान युवक से जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। वहीं, युवक के बहनोई का दावा है कि महिला ने अपनी मर्जी से शादी की थी और इसका वीडियो भी उनके पास है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है और शादी कराने वाले बिचौलिए की तलाश में जुटी है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे महिला के मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मामला सामने आया। सब्जी लेने निकली थी महिला, हरदोई लाने का आरोप बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली 32 वर्षीय किरण देवी ने बताया कि वह चार बच्चों की मां हैं और उनके पति विकलांग हैं। महिला के मुताबिक, 31 अक्टूबर की सुबह वह सब्जी लेने जा रही थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव मुबारकपुर ले आए। 1 नवंबर को शादी कराने और बंधक बनाने का आरोप किरण देवी का आरोप है कि 1 नवंबर को उनकी शादी धनपाल नाम के युवक से जबरन करा दी गई। महिला के मुताबिक, धनपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शादी के बाद से उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया और बाहर नहीं जाने दिया गया। रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां मौका मिलने पर उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। बहनोई बोला- महिला की मर्जी से हुई शादी धनपाल के बहनोई सत्यपाल ने बताया कि धनपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घर में शादी न होने के कारण पड़ोसी गांव के एक बिचौलिए ने रिश्ता तय कराया था। इसके बाद 1 नवंबर को शादी हुई। सत्यपाल का कहना है कि उन्हें महिला के पहले से शादीशुदा होने और चार बच्चों की मां होने की जानकारी नहीं थी। अगर यह बात पता होती तो वे शादी नहीं कराते। उन्होंने दावा किया कि महिला की सहमति से विवाह हुआ था और इसका वीडियो भी उनके पास है। सत्यपाल के मुताबिक, इस शादी में धनपाल के पिता महेश यादव के करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस शादी कराने वाले बिचौलिए की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User