झांसी में भाभी की बहन का मर्डर:गाली देने से मना करने पर डंडा सिर में मारा, मां-बेटे समेत 4 पर केस

Nov 08, 2026 - 19:20
0
झांसी में भाभी की बहन का मर्डर:गाली देने से मना करने पर डंडा सिर में मारा, मां-बेटे समेत 4 पर केस
झांसी में एक महिला ने अपनी भाभी की बहन की हत्या कर दी। भाभी बिना बताए 5 दिन से बहन की सास के पास थी। जब वो लौटकर आई तो महिला बेकाबू हो गई और गाली गलौच करने लगी। विरोध करने पर महिला, उसके बेटे समेत 4 लोगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान एक युवक ने डंडा से सिर में जोरदार वार किया। इससे शशि अहिरवार (35) लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान रविवार को शशि अहिरवार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मां-बेटे समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के तांगा स्टैंड के पास की है। दोनों बहनें आस-पड़ोस में रहती हैं शशि अहिरवार (35) पत्नी विजय अहिरवार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के तांगा स्टैंड के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहती है। उसकी दो बेटी हैं। बड़ी बेटी अंजली की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी नित्या (12) है। दो साल पहले बेटे सनी की करंट लगने से मौत हो चुकी है। पति मजदूरी करता है। मृतका की बहन सीमा ने बताया- मेरे पति की मौत हो चुकी है। मैं अपनी बहन शशि के पड़ोस में रहती हूं, पास में ही मेरी नदद मीना रहती है। शशि की सास गणेशी गोरा मछिया में रहती हैं। 5 दिन पहले मैं सास के पास गोरा मछिया चली गई थी। पति को पीट रहे थे आरोपी सीमा ने आगे बताया- शनिवार रात को मैं सास गणेशी को लेकर बहन शशि के पास पहुंची। तब मेरी ननद मीना गाली गलौच करने लगी। विरोश करने पर मीना, उसका बेटा सन्नी, कृष्णा और चंदन शशि की सास गणेशी और पति से मारपीट करने लगे। बचाने आई शशि को भी बुरी तरह पीटा। इस दौरान डंडा से सिर में वार कर दिया। इससे शशि लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। तब हम लोगों ने पुलिस को कॉल लगाया। पुलिस ने शशि को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान शशि ने रविवार को दम तोड़ दिया। जांच कर रहे हैं प्रेमनगर थाना प्रभारी शेरसिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मीना, उसके बेटे सन्नी, कृष्णा और चंदन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User