औरेया में धनतेरस पर खरीदी बाइक से युवक की मौत:बेकाबू होकर जामुन के पेड़ से टकराई, 4 दिन पहले चंडीगढ़ से आया था
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय शिवकांत की मौत हो गई। वह अपने भतीजे की ससुराल जा रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी अयाना ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा मुरादगंज-अयाना मार्ग पर नगला रामपुर दड़वारी गांव के पास हुआ। शिवकांत फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का रहने वाला था। वह रघुराज सिंह का बेटा था। शिवकांत के मामा प्रेमनगर निवासी योगेंद्र ने बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करता था। दिवाली मनाने के लिए चार दिन पहले ही घर आया था। धनतेरस पर उसने नई बाइक खरीदी थी। दोपहर वह बाइक से अपने भतीजे श्रीकांत की ससुराल जा रहा था। श्रीकांत की ससुराल रहटोली निवासी वृंदावन दोहरे के यहां है। रास्ते में नगला रामपुर दड़वारी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से टकरा गई। शिवकांत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में पिता रघुराज सिंह, मां रेशमा और चार भाई चंद्रप्रकाश, वेदप्रकाश, शिवम व दीपेंद्र हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)