गोरखपुर शादी में मुंबई की महिला का हंगामा:पति की कॉलर पकड़कर घसीटा, दूसरी पत्नी से बोली- मेरा शौहर है, तेरा जबड़ा तोड़ दूंगी
गोरखपुर में एक मुंबई की महिला ने मैरिज हॉल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। यहां पर एक युवती की निकाह की रस्म अदा की जा रही थी। तभी महिला पहुंची और युवती के भाई की कॉलर पकड़कर बोली कि यह मेरा शौहर है, मुझे तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर लिया है। विरोध करने पर दूसरी पत्नी को बोला कि तेरा जबड़ा तोड़ दूंगी। यह मेरे बच्चों को बाप है। अभी मुझसे अलग नहीं हुआ है। तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इस घटना के दौरान पार्टी में अफरा-तफरी की माहौल हो गया। सूचना पर डॉयल 112 और गोरखनाथ पुलिस पहुंची। महिला और उसके पति को थाने लेकर आई। तब जाकर वहां निकाह की रस्म पूरी हो पाई। घटना 23 अक्टूबर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हंगामे की 2 तस्वीरें- जानिए पूरा मामला गोरखनाथ क्षेत्र के रसूलपुर इलाके में स्थित एक मैरिज हॉल में शुक्रवार की रात शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 10 बजे एक महिला जाहिदा खातुन बुर्का पहनकर कुछ लोगों के साथ पहुंची। वहां जाकर वह हंगामा करने लगी। मुंबई से आई हुई युवती का आरोप था कि मैरिज हॉल में जिस लड़की की शादी हो रही है, उसके भाई से 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। इधर 5 सालों से तलाक का केस न्यायालय में लंबित है। इसके बाद भी पति फिरोज ने 2 साल पहले किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जिससे दो बच्चे भी हैं। यह कहते हुए महिला अपने पति को कॉलर पकड़कर दबोच ली। इस दौरान फिरोज की दूसरी पत्नी उसे छुड़ाने का प्रयास की तो महिला ने बोला कि मारकर जबड़ा तोड़ दूंगी। यह मेरा पति है, अभी मुझसे तलाक नहीं हुआ है। इस दौरान पति का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए बाहर तक ले गई। कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। महिला ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। मौके पर गोरखनाथ थाने की पुलिस भी पहुंची। महिला और उसके पति को थाने लेकर गई। जहां समझाकर दोनों को घर भेज दिया। मुंबई में दूसरी शादी करने का केस दर्ज इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने दूसरी शादी करने वाले पति के खिलाफ मुंबई में मुकदमा कराया है। कोर्ट में केस चल रहा है। दोनों पक्ष को समझाकर घर भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)