महिला पहलवान ने पुरुष पहलवान को चटाई धूल:5 सेकेंड में राजू को मुस्कान ने दी 3 पटखनी,11 हजार की कुश्ती जीती
कानपुर देहात के अकबरपुर में बुधवार रात 8 बजे दंगल के दौरान महिला पहलवान मुस्कान ने पुरुष पहलवान राजू को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया। दिल्ली से आई मुस्कान ने मध्य प्रदेश के सतना निवासी राजू को चित्त कर दिया। उनकी जीत पर मैदान तालियों से गूंज उठा। दशहरे के एक दिन बाद आयोजित इस दंगल में हजारों दर्शक पहुंचे। पांच मिनट के मुकाबले में मुस्कान ने दिखाए दांव-पेच अकबरपुर में 156 साल से चली आ रही रामलीला की परंपरा के तहत दशहरे के एक दिन बाद विशाल दंगल और मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में लंकापुरी मैदान में बुधवार को दंगल सजाया गया। इसमें कानपुर देहात और आसपास के सैकड़ों गांवों से हजारों लोग पहुंचे। दंगल का मुख्य आकर्षण दिल्ली की मुस्कान और सतना के राजू पहलवान के बीच 11 हजार रुपए की कुश्ती रही। रामलीला समिति के सदस्य अनूप त्रिपाठी ने दोनों पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबले की शुरुआत कराई। रेफरी ने कुश्ती के लिए पांच मिनट का समय निर्धारित किया। राजू को तीन बार पटखनी देकर किया चित्त मुकाबला शुरू होते ही राजू ने मुस्कान को जमीन पर गिराने की कोशिश की। लेकिन मुस्कान ने अपनी फुर्ती और दांव-पेच से मुकाबले का रुख पलट दिया। उन्होंने राजू को नीचे गिराकर पांच सेकेंड के भीतर एक के बाद एक तीन बार पटखनी दी। आखिरकार राजू को चित्त कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। महिला पहलवान की जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। देर रात तक चले दंगल में जुटे हजारों दर्शक दंगल में दूसरे पहलवानों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया। हालांकि, मुस्कान और राजू के बीच हुई कुश्ती चर्चा का केंद्र बनी रही। आयोजन में रामलीला समिति के अध्यक्ष रामजी मिश्रा, महामंत्री अमित राजपूत समेत समिति के सदस्य और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रामलीला, मेला और दंगल के आयोजन ने अकबरपुर की पुरानी सांस्कृतिक परंपरा और ग्रामीण उत्सव की रौनक को जीवंत कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)