महीनों से किराया नहीं दिया, लाखों के नकली नोट छापे:नागपुर के कमरे में मिले ₹37 लाख, गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी; आरोपी फरार

Oct 25, 2026 - 12:18
0
महीनों से किराया नहीं दिया, लाखों के नकली नोट छापे:नागपुर के कमरे में मिले ₹37 लाख, गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी; आरोपी फरार
महाराष्ट्र के नागपुर में किराए के कमरे में नकली नोट छापने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महीनों से किराया नहीं दिया था। मकान मालिक ने कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर ₹500-500 के नोटों के बंडल के साथ प्रिंटर और छपाई में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला। बरामद नकली नोटों की कुल कीमत करीब ₹37 लाख बताई गई है। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। आरोपी फिलहाल फरार है। डेढ़ साल पहले किराए पर लिया था कमरा आरोपी की पहचान पुष्पक कृष्ण भंडारकर उर्फ बेंडाने के रूप में हुई है। वह नागपुर के त्रिमूर्ति नगर का रहने वाला है। उसने करीब डेढ़ साल पहले खरबी इलाके में कमरा किराए पर लिया था। उसका रेंट एग्रीमेंट जनवरी में खत्म हो गया था। इसके बाद उसने कई महीनों तक किराया नहीं दिया। मकान मालिक रमेश ने जब उससे कमरा खाली करने के लिए कहा, तो आरोपी ने कथित तौर पर चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद मकान मालिक ने वाठोडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कई दिन से कमरे में नहीं आया था आरोपी आरोपी लंबे समय से कमरे पर नहीं आया था। शनिवार को मकान मालिक ने हथौड़े से कमरे का ताला तोड़ा। अंदर एक बाल्टी में नोटों के बंडल रखे थे। जमीन पर कागज बिखरे हुए थे और कमरे में प्रिंटर भी लगा था। यह देखकर मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां ₹500 के नकली नोटों के बंडल मिले। नोटों की संख्या का पता लगाने के लिए गिनती की मशीन मंगाई गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब ₹37 लाख के नकली नोट छापे थे। अधछपे नोट और छपाई का सामान भी मिला पुलिस को मौके से अधछपे नोट और छपाई में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली। कुछ नोटों पर सिर्फ एक तरफ छपाई हुई थी, जबकि दूसरी तरफ का हिस्सा खाली था। पुलिस ने नोटों और अन्य सामग्री समेत करीब ₹48 लाख की कीमत का सामान जब्त किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जांच के दौरान पता चला कि वह मुंबई में है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार:फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली; आरोपी बिहार का रहने वाला, रैपिडो ड्राइवर था मुंबई एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने माहिम इलाके से 33 साल के मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का आरोप है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और मुंबई में रैपिडो ड्राइवर था। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User