दुकान के बाहर मिला 490 किलो अवैध पटाखों का जखीरा:कानपुर देहात में अवैध पटाखों के भंडारण पर कार्रवाई, 490 किलो पटाखों के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Oct 25, 2026 - 13:05
0
दुकान के बाहर मिला 490 किलो अवैध पटाखों का जखीरा:कानपुर देहात में अवैध पटाखों के भंडारण पर कार्रवाई, 490 किलो पटाखों के साथ दुकानदार गिरफ्तार
कानपुर देहात में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। शिवली कस्बे में पुलिस ने जवाहर नगर स्थित एक दुकान के बाहर से 490 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने करीब 30 वर्षीय दुकानदार अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। कानपुर देहात पुलिस ने ये जानकारी रविवार दोपहर 12 बजे दी बरामद पटाखों की इतनी बड़ी मात्रा को लेकर अब उनके भंडारण और बिक्री से जुड़े नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। दरअसल, 24 अक्टूबर की रात शिवली थाना पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से कस्बे में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने जवाहर नगर स्थित दुकान के बाहर कार्रवाई की। यहां 33 गत्तों में रखे 460 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। इसके अलावा बिक्री के लिए खुले में रखे 30 किलोग्राम पटाखे भी मिले। इस तरह कुल बरामदगी 490 किलोग्राम रही। पुलिस ने मौके से अजय कुमार को हिरासत में लिया। आरोपी शिवली कस्बे के रामनगर, वार्ड नंबर 10 का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, बरामद पटाखों का एंटी सबोटाज टीम से परीक्षण कराया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पटाखों को थाने के परिसर में एकांत और सुरक्षित स्थान पर उचित निगरानी में रखवाया गया है। मामले में शिवली थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 359/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9बी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अच्छेलाल, कांस्टेबल रवि कुमार, रिजर्व कांस्टेबल पुष्पेन्द्र और महिला कांस्टेबल विद्योतमा व शिवानी शामिल रहीं। अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किस उद्देश्य से किया जा रहा था और उनकी बिक्री के लिए निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। इन बिंदुओं पर आगे की जांच से स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User