1791 रुपए का बिल बकाया होने पर कटा कनेक्शन:विजिलेंस केस से बचाने के नाम पर 20 हजार मांगने का आरोप, उपभोक्ता का बेटा अनशन पर बैठा

Oct 25, 2026 - 13:05
0
1791 रुपए का बिल बकाया होने पर कटा कनेक्शन:विजिलेंस केस से बचाने के नाम पर 20 हजार मांगने का आरोप, उपभोक्ता का बेटा अनशन पर बैठा
महोबा के कबरई में 1,791 रुपए बिजली बिल बकाया होने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काटने और केबल निकालकर ले जाने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता जागेश्वर विश्वकर्मा के बेटे राहुल ने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर जेई के पास पहुंचने पर उनसे विजिलेंस की कार्रवाई रफा-दफा करने के लिए 20 हजार रुपए मांगे गए। इसके विरोध में राहुल रविवार सुबह 11 बजे पावर हाउस परिसर में अनशन पर बैठ गए। जागेश्वर विश्वकर्मा का कहना है कि उन्होंने 2024 में वैध कनेक्शन लिया था, लेकिन विभाग ने मीटर नहीं लगाया। वह नियमित रूप से बिल जमा कर रहे थे। इसके बावजूद 1,791 रुपए बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया और केबल निकाल ली गई। विभाग ने उन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया है। जेई ने आरोपों को बताया गलत राहुल विश्वकर्मा का आरोप है कि जेई विनय कुमार ने विजिलेंस की कार्रवाई खत्म कराने के लिए 20 हजार रुपए मांगे और जेल भेजने की बात कही। राहुल ने जिलाधिकारी और उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, जेई विनय कुमार ने रिश्वत मांगने के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहे थे। फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User