कांग्रेसी 'वोट बचाओ, देश बचाओ'नारे के साथ सड़क पर उतरे:श्रावस्ती में बाइक रैली निकालकर मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया
श्रावस्ती। जनपद मे राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को सुबह 11:00 से 12:00 के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बाइक रैली निकालकर मताधिकार की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया।कार्यकर्ताओं ने लोगों को मतदान के महत्व, निष्पक्ष चुनाव और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना और मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित होना जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प भी जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वोट जनता की आवाज है और इसकी सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि हर नागरिक के मत का समान महत्व है। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने की अपील की। वहीं कांग्रेस के द्वारा निकाली गई बाइक रैली में जिला उपाध्यक्ष असलम खान, जिला सचिव मुजीबुर रहमान, ब्लॉक अध्यक्ष यशोदानंदन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल यादव समेत अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)