मिर्जापुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में 4 गिरफ्तार:धन और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था केस

Sep 28, 2026 - 19:54
0
मिर्जापुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में 4 गिरफ्तार:धन और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था केस
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में धन और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 27 सितंबर को दी गई थी तहरीर पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को अदलहाट के शिवपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा ने अहरौरा थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि नामजद लोग धन और अन्य प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। चार आरोपी गिरफ्तार उप निरीक्षक राम आशीष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विनोद कुमार, सुभाष, उमाशंकर और राजेन्द्र को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी अदलहाट-अहरौरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच अभी जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User