वोट चोरी-वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जांच हो:मेरठ में कांग्रेस ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा, मुख्य चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाए
मेरठ में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिलाधिकारी के जरिए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष गौरव भाटी और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में दिया गया। कांग्रेस का कहना है कि इन आरोपों की सच्चाई सामने आना जरूरी है, ताकि लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा बना रहे। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या रिटायर्ड जज से स्वतंत्र जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने या उनसे इस्तीफा लेने की मांग भी की गई है। कांग्रेस ने राज्यपाल से अपील की है कि वे इन मांगों को राष्ट्रपति और केंद्र सरकार तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान शबी खान, योगी जाटव, राकेश कुशवाहा, सय्यद रेहानुद्दीन, रियाज़ उल्ला खान, मतीन रज़ी, तरुण शर्मा,सुनीता मंडल, रीना शर्मा, संजीदा खान, सुशीला कोहली, किरण बाला, नीरू आदर्श आदि मौजूद रहे। कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन तस्वीरों में देखिए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)