सांसद प्रिया सरोज ने बड़ागांव पीएचसी का किया औचक निरीक्षण:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने के साथ ही डॉक्टरों की तैनाती और पीपीपी मॉडल को लेकर हुई चर्चा

Sep 28, 2026 - 19:54
0
सांसद प्रिया सरोज ने बड़ागांव पीएचसी का किया औचक निरीक्षण:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने के साथ ही डॉक्टरों की तैनाती और पीपीपी मॉडल को लेकर हुई चर्चा
वाराणसी जनपद के बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने औचक निरीक्षण किया। एयरपोर्ट के सीएसआर फंड से तैयार अस्पताल में पहुंचकर सांसद ने स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से मरीजों को मिल रही सुविधाओं और अस्पताल को संचालित करने की तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से कहा कि पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है। ऐसे में अस्पताल को सिर्फ भवन तक सीमित न रखते हुए चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती करके यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जाएंगी। डॉक्टरों की तैनाती को लेकर हुई चर्चा सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने सांसद को बताया कि अस्पताल में एक महिला चिकित्सक और एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती की जा चुकी है। बच्चों के डॉक्टर पहले से ही तैनात हैं। सीएमओ ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सांसद से शासन स्तर पर पैरवी करने का अनुरोध किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर मोहम्मद ने अस्पताल को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर चलाने का सुझाव रखा। इस पर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि यदि कोई संस्था कम खर्च या न्यूनतम शुल्क में अस्पताल का संचालन करना चाहती है तो इस विकल्प पर विचार किया जा सकता है। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान मनोज यादव, कमलेश पटेल, डा. बंसलाल पटेल, डा. विनोद भास्कर, गफ्फार अहमद, विजय कुमार, सूरज सरोज, रवीन्द्र यादव और शहाबुद्दीन ख़ान समेत स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User