मजदूर को घर पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप:मैनपुरी में मजदूरी के रुपए मांगने पर हुआ था विवाद, परिवार पर भी हमला

Nov 19, 2026 - 12:33
0
मजदूर को घर पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप:मैनपुरी में मजदूरी के रुपए मांगने पर हुआ था विवाद, परिवार पर भी हमला
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के जसरऊ गांव में मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पर एक मजदूर को घर बुलाकर बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उसे घर के दरवाजे पर बांधकर पीटा। बचाने पहुंची मां और पत्नी के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके। पीड़ित ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एसपी से शिकायत कर परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी आजाद अली ने शिकायती पत्र में बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। उसका छोटा भाई भी गांव के राजा बाबू, शाहरुख, आसिफ और चमन के यहां काम करता था। आरोपियों पर दोनों भाइयों की मजदूरी के रुपये बकाया थे। इसके अलावा आरोपियों के घर झूले का निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था। इसके लिए जरूरत पड़ने पर उन्होंने कुछ रुपये उधार भी दिए थे। घर बुलाकर दरवाजे पर बांधा, मां के कपड़े फाड़ने का आरोप आजाद के मुताबिक, जब उन्होंने मेहनत की कमाई और उधार दिए रुपये मांगे तो आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी विवाद में उन्हें घर बुलाकर पकड़ लिया गया और दरवाजे पर बांधकर पीटा गया। मां नूरजहां बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ मारपीट की गई और कपड़े फाड़ दिए गए। पत्नी रानी ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई और चूड़ियां तोड़ दी गईं। शिकायत करने जाते समय अंजनी पुलिया के पास फिर घेरा पीड़ित के अनुसार, 17 नवंबर को हुई घटना के बाद आरोपियों ने उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके। परिवार इस घटना से उबरा भी नहीं था कि 18 नवंबर को शिकायत करने जाते समय अंजनी पुलिया के पास उन्हें फिर घेर लिया गया। आरोप है कि इस दौरान पिता, मां और पत्नी के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार आजाद का आरोप है कि आरोपी उन्हें गांव में रहने नहीं देना चाहते। गांव की एक पदाधिकारी की ओर से भी कथित तौर पर धमकी दी जा रही है कि बिछवां थाने में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User