मऊ से बांद्रा के लिए 18 नवंबर को चलेगी स्पेशल-ट्रेन:गोरखपुर और लखनऊ होकर गुजरेगी, 42 घंटे में पहुंचेगी मुंबई
दीपावली और छठ के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ से बांद्रा टर्मिनस के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05075 एक फेरे में 18 नवंबर 2026 को रवाना होगी। इससे मऊ समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को मुंबई जाने में सुविधा मिलेगी। मऊ से रात 8:40 बजे खुलेगी ट्रेन विशेष ट्रेन मऊ जंक्शन से रात 8:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद बेल्थरा रोड रात 9:15 बजे, भटनी 9:57 बजे और देवरिया सदर 10:27 बजे पहुंचेगी। चौरी-चौरा से रात 10:37 बजे और कुसम्ही से 10:54 बजे गुजरने के बाद रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से कानपुर तक का समय अगले दिन ट्रेन खलीलाबाद से रात 12:42 बजे, बस्ती से 1:42 बजे और गोंडा से सुबह 3:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद बादशाह नगर से सुबह 6:02 बजे, ऐशबाग से 7 बजे और कानपुर सेंट्रल से सुबह 9:25 बजे गुजरेगी। ट्रेन टूंडला से दोपहर 1:35 बजे, ईदगाह आगरा से 2:50 बजे, गंगापुर सिटी से शाम 6:10 बजे और कोटा से रात 8:20 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन दोपहर दो बजे पहुंचेगी बांद्रा तीसरे दिन ट्रेन रतलाम से रात 12:30 बजे, वडोदरा से सुबह 6:15 बजे, सूरत से 8:45 बजे और वापी से 10:02 बजे रवाना होगी। इसके बाद बोरीवली से दोपहर 1:10 बजे चलकर दोपहर दो बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में होंगे 18 कोच विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक LSLRD कोच, आठ सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच, आठ स्लीपर के कोच और एक पावर कार सह लगेज वैन शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)