सैंपल लेने तक ही सिमटी खाद्य विभाग की कार्रवाई

Nov 18, 2026 - 05:31
0
भास्कर न्यूज | बलरामपुर जिले में आम नागरिकों के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संभालने वाले खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। विभागीय अधिकारी होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में जांच के नाम पर केवल सैंपल एकत्र कर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद क्या कार्रवाई होती है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पाती। नियमानुसार विभाग की जिम्मेदारी केवल खाद्य पदार्थों के नमूने लेना नहीं, बल्कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करना भी है। इसके बावजूद जांच प्रक्रिया सैंपलिंग तक सीमित रहने के आरोप लग रहे हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का कार्यालय सीएमएचओ कार्यालय भवन के एक कमरे में संचालित होता है। कार्यालय ज्यादातर समय बंद रहता है। कार्रवाई की जानकारी होगी सार्वजनिक ^दिवाली के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 22 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। विभाग के प्रभारी को कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए जाएंगे। स्टाफ के कार्यालय में नहीं बैठने की शिकायत की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। डॉ. विजय प्रताप सिंह, सीएमएचओ, बलरामपुर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User