गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई का सफर होगा आसान:18 से 22 नवंबर तक चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, जानिए डेट और टइमिंग
दीपावली और छठ महापर्व के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। यात्रियों की वापसी आसान बनाने के लिए गोरखपुर के रास्ते मुंबई, पुणे, दिल्ली, उधना और बांद्रा टर्मिनस के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और आनंद विहार के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर और हडपसर-पुणे-गोरखपुर रूट की दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन की अवधि भी एक-एक फेरे के लिए बढ़ा दी है। इन ट्रेनों का संचालन 18 से 22 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों में होगा। इससे त्योहार के बाद मुंबई, पुणे और दिल्ली समेत दूसरे शहरों को लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कुछ ट्रेनें आरक्षित और कुछ अनारक्षित श्रेणी में चलाई जाएंगी। इनका ठहराव गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोंडा समेत पूर्वांचल और आसपास के प्रमुख स्टेशनों पर होगा। मुंबई और पुणे के लिए दो जोड़ी ट्रेनों का एक फेरा बढ़ा रेलवे ने 01041/01042 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर और 01457/01458 हडपसर-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि एक-एक फेरे के लिए बढ़ा दी है। इन ट्रेनों का मार्ग, समय, कोच संरचना और ठहराव पहले की तरह ही रहेगा। छपरा से मुंबई के लिए 18 नवंबर को चलेगी आरक्षित स्पेशल 05055 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 18 नवंबर को छपरा से रात 8 बजे रवाना होगी। यह मशरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज और पिपराइच होते हुए रात 2:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, गोमती नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण होते हुए 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 05056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा आरक्षित स्पेशल 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह 21 नवंबर की रात 10:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और आगे कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, गोपालगंज, दिघवा दुबौली और मशरख होते हुए 22 नवंबर की सुबह 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 9, शयनयान श्रेणी के 9 और एसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। मऊ से बांद्रा और गोरखपुर से उधना के लिए भी ट्रेन मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए 05075 मऊ-बांद्रा टर्मिनस आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 18 नवंबर को चलाई जाएगी। यह मऊ से रात 8:40 बजे रवाना होकर बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर और चौरीचौरा होते हुए रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली होते हुए 20 नवंबर को दोपहर 2 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। वहीं, 05017 गोरखपुर-उधना आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 18 नवंबर को सुबह 7:35 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए 19 नवंबर को सुबह 11:50 बजे उधना पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। छपरा से आनंद विहार और थावे के लिए अनारक्षित ट्रेन छपरा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए 05057 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 19 नवंबर को रात 9 बजे रवाना होगी। यह सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला और कप्तानगंज होते हुए 20 नवंबर को रात 2:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए शाम 4:55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 05058 आनंद विहार टर्मिनल-थावे अनारक्षित स्पेशल 20 नवंबर को रात 8:10 बजे रवाना होगी। यह 21 नवंबर को सुबह 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और आगे कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना और तमकुही रोड होते हुए दोपहर 2:10 बजे थावे पहुंचेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 और एसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 20 कोच होंगे। गोरखपुर-दिल्ली के बीच 19 और 20 नवंबर को चलेगी स्पेशल दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए 05051 गोरखपुर-दिल्ली अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 19 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल होते हुए 20 नवंबर को सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 05052 दिल्ली-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 20 नवंबर को सुबह 11:10 बजे दिल्ली से चलेगी। यह गाजियाबाद, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए 21 नवंबर को सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। गोरखपुर से मुंबई के लिए 19 नवंबर को आरक्षित स्पेशल मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए 05041 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 19 नवंबर को रात 7:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड और कल्याण होते हुए 21 नवंबर को सुबह 6:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 5, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 4 और शयनयान श्रेणी के 6 कोच समेत कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)