निरीक्षण में दो शिक्षक मिले गैरहाजिर, नोटिस
बलरामपुर | जिला शिक्षा अधिकारी एनके निरापुरे ने जिले के अलग-अलग स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति देखी। शैक्षणिक व्यवस्था जांची। पाठ्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण में प्राथमिक शाला पण्डोपारा के प्रधान पाठक सुदेश्वर समट और सहायक शिक्षक गणेश राम राठिया गैरहाजिर मिले। दोनों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक शाला गौरापारा, चम्पापुर, कोदाकी और चन्दोरा में शिक्षक मौजूद मिले। हाई स्कूल भेंडरी में निरापुरे ने शिक्षकों को तय समय में पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर निरापुरे ने धान खरीदी केंद्र रनहत का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मानक के अनुसार खरीदी कराने को कहा। किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)