मथुरा में खाद्य विभाग की कार्यवाही:हल्दीराम के यहां से लिए बर्फी के सैंपल, ब्रजवासी स्वीट्स की फैक्ट्री का भी किया निरीक्षण
दीपावली पर मिलावटी और दूषित मिठाई की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर वहां तैयार की जा रही मिठाइयों के सैंपल ले रही। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मथुरा में प्रसिद्ध हल्दीराम,ब्रजवासी स्वीट्स,रॉयल भारती सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने हल्दीराम के शोरूम से रंगीन बर्फी और घी के सैंपल लिए,वहीं ब्रजवासी स्वीट्स की फैक्ट्री से मिर्च पाउडर,पनीर,खोया के सैंपल लिए। मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई निर्माताओं और कारोबारियों में खलबली मच गई। अभियान के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राधे-राधे मिठाई वाले से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन के सामने लाला स्वीट्स से बर्फी तथा मसानी रोड स्थित राधारानी रसगुल्ला एंड नमकीन भंडार से घी रंगीन चाप और खोया के नमूने संग्रहित किए गए। इन प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना भी जारी की गई। नोटिस किए जारी टीम ने सौंख रोड स्थित राधिका स्वीट्स एवं श्री राधिका स्वीट्स से केसर बर्फी, काजू बर्फी, घी, खोया, काजू पिस्ता, और सोनपपड़ी के नमूने लिए। यहां से खाद्य विभाग की टीम औरंगाबाद स्थित बंसल स्वीट्स एंड मिल्क सेंटर पहुंची। जहां से घी,बर्फी और बेसन के लड्डू तथा टाउनशिप स्थित कान्हा स्वीट्स से बेसन के लड्डू और मिल्क केक के नमूने संग्रहित किए गए। बीएसए रोड स्थित राधिका बाजार के वाईकेवाई मिठाई वाला से सोनपपड़ी और खोया का नमूना लेकर सुधार नोटिस जारी किया गया। वृंदावन में की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने वृंदावन में भी कार्यवाही की। यहां टीम ने रॉयल भारती से धनिया पाउडर, मिल्क केक, सोनपपड़ी और खोया के नमूने लिए गए। यहां 15 किलोग्राम धनिया पाउडर सीज किया गया। सुनरख रोड स्थित श्रीराम स्वीट्स से खोया छैना मिठाई और चंद्रकला मिठाई के नमूने लिए गए। वहीं सौंख रोड स्थित हल्दीराम से रंगीन बर्फी, घी और पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। 50 किलो मिठाई कराई नष्ट छापेमारी के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने सख्त हिदायत दी। टीम ने गौर उद्योग केंद्र स्थित बृजवासी स्वीट्स की फैक्ट्री से मिर्च पाउडर, पनीर, खोया और हीराकली रंगीन मिठाई के नमूने लिए गए। वहीं मंडी रामदास स्थित मधुरम स्वीट्स पर जांच के दौरान रंगीन छैना टोस्ट और खोया के नमूने संग्रहित किए गए। इस दौरान 10 किलोग्राम अरारोट, पांच किलोग्राम बेसन और 50 किलोग्राम दूषित मिठाई मौके पर ही नष्ट कराई गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)