गोरखपुर में आज सीएम का कार्यक्रम, डायवर्जन लागू:चारफाटक ओवरब्रिज बिछिया मार्ग बंद, बदले रास्तों से निकलेंगे वाहन
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।चारफाटक ओवरब्रिज-बिछिया मार्ग पर होने वाले कार्यक्रम के चलते कार्यक्रम खत्म होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी तीन और चार पहिया वाहन निर्धारित रास्तों से गुजरेंगे। भारी वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से डायवर्जन प्लान के अनुसार सफर करने की अपील की है। मोहद्दीपुर से आने वाले भारी वाहन जाएंगे इस रास्ते मोहद्दीपुर चौराहे से कौआबाग की ओर जाने वाली रोडवेज बस, ऑयल टैंकर और अन्य भारी वाहन चारफाटक ओवरब्रिज से नहीं जा सकेंगे। इन्हें विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज तिराहा, यातायात तिराहा, धर्मशाला चौराहा और गोरखनाथ ओवरब्रिज होते हुए भेजा जाएगा। वहीं, महराजगंज से कौआबाग होकर मोहद्दीपुर जाने वाले भारी वाहनों को खजांची चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन स्पोर्ट कॉलेज चौराहा, रामनगर तिराहा और आरएमपी पॉलीटेक्निक चौराहे से होते हुए गोरखनाथ ओवरब्रिज पहुंचेंगे। तीन और चार पहिया वाहनों के लिए भी बदला रास्ता मोहद्दीपुर चौराहे से चारफाटक ओवरब्रिज की ओर जाने वाले तीन और चार पहिया वाहन जीएमजी रेलवे आवास तिराहा और रेल म्यूजियम तिराहा से होते हुए बिछिया अंडरपास से जाएंगे। इसी तरह बिछिया तिराहे से चारफाटक ओवरब्रिज की ओर जाने वाले वाहनों को भी बिछिया अंडरपास से निकाला जाएगा। एसपी ट्रैफिक ने दी जानकारी एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। डायवर्जन 31 अक्टूबर से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। यहां पार्किंग व्यवस्था असुरन चौराहा से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले चार पहिया बस की पार्किंग पीएससी बिछिया मोड़ से कौवाबाग पुलिस चौकी मोड़ सड़क के दोनों तरफ है। असुरन चौराहा से दो पहिया वाहनों की पार्किंग रेलवे कॉलोनी के अन्दर पार्क होंगी। मोहद्दीपुर से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले दो पहिया चार पहिया की पार्किंग मोहद्दीपुर ओवरब्रिज उतरकर चारफाटक ओवरब्रिज के नीचे है। कूड़ाघाट से पैडलेगंज की तरफ से आने वाली बसें मोहद्दीपुर चौराहा पर सवारी उतारकर मोहद्दीपुर से पैडलेगंज मार्ग पर पार्क होंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)