UP-BJP में कानपुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी:3 नेताओं को मिली प्रदेश प्रकोष्ठों की कमान, शिक्षक से लेकर व्यापारियों तक साधने कोशिश
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों, सह संयोजकों और सदस्यों की सूची शनिवार रात जारी की गई। भाजपा के संगठनात्मक विस्तार में कानपुर महानगर का दबदबा देखने को मिला है। पार्टी ने इसमें कानपुर के तीन वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, अनिल कुमार मिश्रा को शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, मुकुंद मिश्रा को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक और शिव शंकर सैनी को रेहड़ी-पटरी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दी बधाई
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने तीनों नवनियुक्त प्रदेश संयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मान मिलता है। कानपुर महानगर के तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी जिम्मेदारी और गर्व की बात है। तीनों वर्गों तक पहुंच मजबूत करने की तैयारी
राम किशोर साहू ने कहा कि शिक्षक, व्यापारी और रेहड़ी-पटरी व्यवसाय से जुड़े लोग समाज और अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। प्रकोष्ठों के माध्यम से इन वर्गों की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को संगठन और सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों नवनियुक्त संयोजक अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में भाजपा की प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)