मुरादाबाद में अटल घाट पर सफाई अभियान चलाया:छात्रों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए प्रेरित किया, स्वच्छता दिवस मनाया

Oct 06, 2026 - 17:40
0
मुरादाबाद में अटल घाट पर सफाई अभियान चलाया:छात्रों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए प्रेरित किया, स्वच्छता दिवस मनाया
मुरादाबाद में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी में मंगलवार को स्वच्छता दिवस मनाया गया। इसके साथ स्वदेशी उद्यमिता सप्ताह भी मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की अपील वंदना सत्र में नगर करवाह, पीतल नगरी हंसराज सैनी और सह नगर संघचालक पीतल नगरी धनसिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। धनसिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से देश में बनी चीजों का इस्तेमाल करने की अपील की। कला प्रतियोगिता और सफाई अभियान कार्यक्रम के दौरान कला प्रतियोगिता भी कराई गई। इसका आयोजन आचार्य शैलेंद्र कुमार ने किया। इसके बाद आचार्य नीरज कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थी और शिक्षक अटल घाट पहुंचे। यहां सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने घाट परिसर की सफाई की। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User