मुरादाबाद में बाइकों की भिड़ंत,2 घायल:पाकबड़ा-कैलसा रोड पर हुआ हादसा, घंटाभर सड़क पर तड़पते रहे घायल

Nov 19, 2026 - 18:35
0
मुरादाबाद में बाइकों की भिड़ंत,2 घायल:पाकबड़ा-कैलसा रोड पर हुआ हादसा, घंटाभर सड़क पर तड़पते रहे घायल
मुदाबाद में गुरुवार देर शाम करीब 5:30 बजे दो बाइकों की भिड़ंत में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पाकबड़ा-कैलसा रोड पर कैलसा की पुलिया के पास हुआ। हादसे में जख्मी दोनों युवक करीब घंटाभर तक सड़क पर तड़पते रहे। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन एंबुलेंस के वक्त से नहीं पहुंच पाने की वजह से घायलों को समय से इलाज उपलब्ध नहीं हो सका। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों को पास में स्थित निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि मौके पर आए सब इंस्पेक्टर ने इसे पुलिस का मामला बताकर लोगों से मौके पर भीड़ नहीं लगानी की सलाह दी। सब इंस्पेक्टर ने एंबुेंलस कॉल की लेकिन करीब पौन घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User