हैदराबाद में ‘बंदूकधारी राजाभैया’ के नाम से जाने जाते हैं:टी. राजा ने रामकथा के मंच से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील की

Nov 20, 2026 - 07:31
0
हैदराबाद में ‘बंदूकधारी राजाभैया’ के नाम से जाने जाते हैं:टी. राजा ने रामकथा के मंच से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील की
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में चल रही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में गुरुवार को तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह ने राजा भैया की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में राजा भैया को ‘बंदूकधारी राजा भैया’ कहा जाता है। उन्होंने राजा भैया को धर्म के प्रति समर्पित नेता बताते हुए कहा कि ऐसे नेता बहुत कम होते हैं। रामकथा कराने और लोगों को जोड़ने के लिए जताया आभार टी. राजा सिंह ने कहा कि उन्हें दूसरी बार इस इलाके में राजा भैया के दर्शन का मौका मिला है। उन्होंने रामकथा का आयोजन कराने और बड़ी संख्या में रामभक्तों को एक दिशा देने के लिए राजा भैया का आभार जताया। उन्होंने राजा भैया के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने 15 मिनट में अपनी ताकत दिखाने की चुनौती दी थी। टी. राजा सिंह ने उनकी बेबाक छवि की सराहना की। धीरेंद्र शास्त्री को बताया हिंदू राष्ट्र की लड़ाई में लोगों को जोड़ने वाला विधायक ने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने हिंदू राष्ट्र की लड़ाई में लोगों को जोड़ने का काम किया है। अपने संबोधन में उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की पैरवी करते हुए कहा कि जब दुनिया में 50 से अधिक इस्लामिक देश हो सकते हैं, तो भारत हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले पर की टिप्पणी टी. राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कथित धमकी देने वाले व्यक्ति का जिक्र करते हुए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण संत नहीं हैं और उनके अनुयायी भी ऐसे लोगों को जवाब देने में सक्षम हैं। राजा भैया की ताकत बढ़ने की कामना की भाषण के अंत में टी. राजा सिंह ने राजा भैया की ताकत बढ़ने की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम राजा भैया को इतनी शक्ति दें कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में राम विरोधियों का मुकाबला कर सकें। उनके संबोधन के दौरान रामकथा स्थल पर राजा भैया और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर की गई राजनीतिक और धार्मिक टिप्पणियां चर्चा का विषय रहीं। ----------------------- ये भी देखिए… कुंडा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा: 2 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, 3 टेंट भी छोटे पड़ गए प्रतापगढ़ के बेंती महल में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में बुधवार को आस्था का अद्भुत नजारा दिखा। करीब 2 लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। 50-50 हजार लोगों की क्षमता वाले 3 विशाल टेंट लगाए गए थे, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे तीनों छोटे पड़ गए। दूर-दूर तक श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आया। पूरी तस्वीर ड्रोन वीडियो में देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User