नाला वाली सड़क न बनने पर लोगों ने जाम लगाया:उन्नाव के जुराखान खेड़ा में जलभराव से परेशान लोगों का प्रदर्शन; पुलिस ने समझाकर रास्ता खुलवाया
उन्नाव के जुराखान खेड़ा में खजान सिंह कॉलेज के पास नाला वाली सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जाम लगा दिया। जलभराव और खराब रास्ते से परेशान लोगों ने बांस-बल्लियां लगाकर सड़क बंद कर दी। इससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी सीके मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और समझाकर जाम खुलवाया। जलभराव से रोजाना हो रही परेशानी स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क नहीं बनने और नाले की समस्या के कारण यहां पानी भरा रहता है। खराब रास्ते से राहगीरों और आसपास रहने वालों को आने-जाने में दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्थायी समाधान की मांग लोगों की मांग है कि नाला वाली सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या दूर हो सके। उनका कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम खुलने से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई, लेकिन सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)