नंबर प्लेट पर टेप लगाकर मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार:बरेली में चौपला पुल और कुतुबखाना की घटनाओं का खुलासा
बरेली में स्कूटी की नंबर प्लेट पर काली टेप लगाकर मोबाइल छीनने और चोरी करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, तमंचा, कारतूस और एक हजार रुपये बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, 13 और 14 नवंबर को कोतवाली इलाके में मोबाइल छीनने और चोरी की दो घटनाएं हुई थीं। चौपला पुल के पास स्कूटी सवार आरोपी ने एक महिला का मोबाइल छीन लिया था। कुतुबखाना के पास ई-रिक्शा में मां के साथ जा रहे युवक की मां के पर्स से मोबाइल चोरी हुआ था। विरोध और पीछा करने पर आरोपी ने तमंचे से फायर किया था।
दोनों घटनाओं के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने लोको पायलट कॉलोनी में टावर के पास से रेहान पुत्र इरशाद को गिरफ्तार किया। वह जकीरा, दायोंवाली गली, थाना किला का रहने वाला है।
तलाशी में उसके पास से ओप्पो और पोको के दो मोबाइल, 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक हजार रुपये मिले। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद की।
पूछताछ में रेहान ने चौपला पुल पर महिला से ओप्पो मोबाइल छीनने और कुतुबखाना के पास ई-रिक्शा में जा रही महिला के पर्स से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, वह स्कूटी से घूमकर लोगों के हाथों में मोबाइल देखकर झपट्टा मारता था। पहचान छिपाने के लिए वह नंबर प्लेट पर काली टेप लगाता था।
बरामदगी के आधार पर मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) और आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ी गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)