प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश के बयान पर पलटवार:बोले- कथा चुनाव के लिए नहीं, सनातन के लिए करते हैं
प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक राजा भैया की ओर से बेंती राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कथा पर रोक लगाने की मांग, चुनावी लाभ लेने के आरोपों और भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर करारा जवाब दिया। साथ ही मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी बड़ा संकल्प दोहराया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे इस पर कोई सफाई नहीं देंगे, क्योंकि सभी अपना-अपना काम कर रहे हैं। संविधान उन्हें अपने धर्म के प्रचार-प्रसार का अधिकार देता है। उन्होंने सवाल उठाया कि केवल कथा ही क्यों रोकी जाएगी, क्या नमाज और चर्च की प्रार्थना भी रोकी जाएगी। कहा कि कहने वाले कहते रहते हैं, लेकिन हिंदू अब जाग रहा है और प्रखरता से इसका जवाब भी दे रहा है। चुनावी फायदे के आरोप को नकारा, रील विवाद पर दी सफाई कथा के जरिए चुनावी लाभ लेने के आरोप पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कथा चुनावी फायदे के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म के लिए करते हैं और उनकी कथा पूरे पांच साल चलती है। वहीं, भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए कथित बयान से उपजे विवाद पर शास्त्री ने कहा कि तीन घंटे की कथा को तीन मिनट की रील से नहीं समझा जा सकता। उनकी बात को आधा काटकर प्रसारित किया गया, जिससे भ्रम पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि पूरे संदर्भ में कथा सुनने पर यह भ्रम दूर हो जाएगा और उनके बयान को अनावश्यक राजनीतिक रंग दिया गया है। शास्त्री ने प्रश्न किया कि कथा कहने वाला संत भला भगवान श्रीकृष्ण की निंदा कैसे कर सकता है? मथुरा पर संकल्प: कृष्ण कन्हैया वहां भव्य-दिव्य रूप में विराजमान हों अयोध्या में राम मंदिर के बाद मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम और श्याम एक हैं। यदुवंशी और रघुवंशी सभी बराबर हैं और हमारे यहां जातिवाद या भेदभाव नहीं है। उन्होंने नारा दिया, "कृष्ण लला हम आएंगे, माखन मिश्री खाएंगे।" उन्होंने ऐलान किया कि वे 21 नवंबर को बांके बिहारी के दर्शन करेंगे और वहीं से यह प्रण व संकल्प लेंगे कि औरंगजेब के कलंक की निशानी मिट जाए तथा हमारे कृष्ण कन्हैया वहां भव्य और दिव्य रूप में विराजमान हो जाएं। इसके लिए आने वाले समय में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। 20 नवंबर को लगेगा दिव्य दरबार प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र स्थित बेंती राजभवन में बाबा बागेश्वर की तीन दिवसीय श्रीराम कथा आयोजित की जा रही है। पहले दिन कथा के समापन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। 20 नवंबर को यहां बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार भी लगेगा। पहले दिन कथा सुनने के लिए करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा किया गया। ------------------------- ये भी पढ़ें…
धीरेंद्र शास्त्री बोले- चलो मथुरा की ओर, लगा दो जोर:अब राक्षस यज्ञ में हड्डियां नहीं, पोस्ट डालते हैं; 1 लाख ने सुनी कथा प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजा भैया के बेंती राजभवन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम कथा कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे हिंदू भाई आपस में लड़ न जाएं, इसलिए मैंने क्षमा मांगी थी। मैं बहुत जल्द वृंदावन जाऊंगा। चलो मथुरा की ओर, लगा दो एक और जोर। धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने बड़ी संख्या में सांसद-विधायक और मंत्री पहुंचे। करीब 80 हजार लोग पंडाल के अंदर रहे, जबकि 20 हजार लोगों ने बाहर से कथा सुनी। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)