नशे में चालक ट्रक लेकर मंदिर में घुसा,कोई हताहत नहीं:कुशीनगर में चौकी के सामने हादसा; चालक और सहयोगी गिरफ्तार

Nov 13, 2026 - 12:15
0
नशे में चालक ट्रक लेकर मंदिर में घुसा,कोई हताहत नहीं:कुशीनगर में चौकी के सामने हादसा; चालक और सहयोगी गिरफ्तार
कुशीनगर के पडरौना कोतवाली में एनएच-727 पर गुरुवार देर रात एक ट्रक मिश्रौली पुलिस चौकी के सामने बने मंदिर में घुस गया। टक्कर से मंदिर और पास में पुलिस स्टाफ के नहाने की जगह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक की टक्कर की आवाज सुनकर चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी बाहर निकले तो वाहन मंदिर के अंदर तक घुसा हुआ था। हादसा रात में होने के कारण आसपास के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। शुरुआत में चालक को झपकी आने या स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होने की आशंका जताई गई थी। नशे में मिले चालक और सहयोगी पुलिस की जांच में ट्रक चालक और उसका सहयोगी नशे में मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई मिश्रौली चौकी प्रभारी शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी बाहर आए थे। ट्रक की टक्कर से मंदिर और पास में स्टाफ के नहाने की जगह टूट गई। मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User