मंत्री के पास जमीन पर बैठे दिखे प्रभारी मत्स्य अधिकारी:चंदौली में संजय निषाद सोफे पर बैठकर सुन रहे थे श्रीराम कथा, कार्यकर्ता भी साथ नजर आए
चंदौली के प्रभारी मत्स्य अधिकारी रामलाल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह धानापुर में आयोजित श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के पास जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो 24 अक्टूबर की शाम का बताया जा रहा है। इसके सामने आने के बाद अधिकारी की भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक रामलाल का कोई बयान सामने नहीं आया है। धानापुर के दशमी तालाब पर 20 से 24 अक्टूबर तक पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। 24 अक्टूबर की शाम आयोजित समापन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद शामिल हुए थे। वह सोफे पर बैठकर कथा सुन रहे थे। मंत्री के बगल में मैट पर बैठे दिखे अधिकारी वीडियो में प्रभारी मत्स्य अधिकारी रामलाल कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मंत्री संजय निषाद के बगल में जमीन पर बिछे मैट पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके आसपास मंत्री की पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रभारी मत्स्य अधिकारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, कार्यक्रम में उनके जमीन पर बैठने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में रामलाल की प्रतिक्रिया भी नहीं मिल सकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)