महोबा के दो PCS अधिकारियों ने की सगाई:30 नवंबर को खजुराहो में होगी शादी, मिल रही शुभकामनाएं

Oct 25, 2026 - 10:37
0
महोबा के दो PCS अधिकारियों ने की सगाई:30 नवंबर को खजुराहो में होगी शादी, मिल रही शुभकामनाएं
महोबा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा और जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा बाजपेयी की सगाई चर्चा में है। दोनों ने खजुराहो के एक होटल में परिवारों की मौजूदगी में सादगीपूर्ण समारोह में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। सगाई की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां मिल रही हैं। परिवारों ने 30 नवंबर को खजुराहो में ही शादी की तारीख तय की है। राहुल मिश्रा और आकांक्षा बाजपेयी महोबा में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैनात हैं। दोनों के कार्यालय भी एक-दूसरे से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। सगाई के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है। अब परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे हैं। खजुराहो के होटल में हुई सगाई की रस्म दोनों अधिकारियों की सगाई खजुराहो के एक होटल में आयोजित समारोह में हुई। कार्यक्रम में दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। समारोह को सादगीपूर्ण रखा गया। सगाई की खबर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद परिचितों और शुभचिंतकों ने दोनों को नई शुरुआत के लिए बधाई दी। राहुल मिश्रा 2020 बैच के PCS अधिकारी राहुल मिश्रा वर्ष 2020 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में महोबा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था। शिक्षा विभाग से जुड़े प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी संभाल रहे राहुल मिश्रा की सगाई की खबर जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। बांदा की रहने वाली हैं आकांक्षा बाजपेयी आकांक्षा बाजपेयी मूल रूप से बांदा जिले की रहने वाली हैं। वह करीब चार वर्षों से महोबा में जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। दोनों अधिकारियों के कार्यालयों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी है। सगाई के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर जिले के प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है। 30 नवंबर को खजुराहो में होगी शादी परिवारों ने दोनों के विवाह के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है। शादी का आयोजन भी खजुराहो में होगा। सगाई की तस्वीरें और खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। अब दोनों अधिकारियों के परिचितों और शुभचिंतकों को विवाह समारोह का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User