आगरा में आज 45,552 अभियर्थी देंगे PET परीक्षा:पहली पाली की परीक्षा शुरू, तीन दिन में 1,36,656 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Oct 25, 2026 - 10:37
0
आगरा में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर सघन निगरानी रखी जा रही है। जिले के 49 केंद्रों पर आज दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 22,776 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस तरह आज दोनों पालियों में कुल 45,552 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आगरा में PET-2026 की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित होनी है। तीनों तारीखों में कुल 1,36,656 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध है। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पुलिस व यातायात व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए रेलवे और रोडवेज अधिकारियों को अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बिजली आपूर्ति, चिकित्सा टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User