बस्ती में PET परीक्षार्थी GIC ग्राउंड में खड़ा करें वाहन:25 अक्टूबर को दोनों पालियों में शहर के 7 केंद्रों पर होगी परीक्षा, पुलिस चौकियों पर बनेगी हेल्प डेस्क

Oct 23, 2026 - 08:44
0
बस्ती में PET परीक्षार्थी GIC ग्राउंड में खड़ा करें वाहन:25 अक्टूबर को दोनों पालियों में शहर के 7 केंद्रों पर होगी परीक्षा, पुलिस चौकियों पर बनेगी हेल्प डेस्क
बस्ती में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 देने के लिए बस्ती शहर आने वाले अभ्यर्थियों को अपने वाहन GIC ग्राउंड में पार्क करने होंगे। 25 अक्टूबर को पहली और दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान यह व्यवस्था की गई है। शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने यह इंतजाम किया है। जिला प्रशासन के अनुसार, दशहरा मेला और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए शहर में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 27 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन समाप्त होने तक शाम 4 बजे से यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी से बचने के लिए पहले से यात्रा की योजना बनाने और निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इन 7 केंद्रों पर होगी परीक्षा GIC ग्राउंड में पार्किंग की सुविधा जिन परीक्षा केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए तय की गई है, उनमें शामिल हैं: ASHS एंड GRS इंटर कॉलेज बेगम खैर बालिका इंटर कॉलेज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज महिला महाविद्यालय, कंपनीबाग सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एपीएन पीजी कॉलेज इन केंद्रों पर परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थी अपने वाहन GIC ग्राउंड में खड़ा कर सकेंगे। पुलिस चौकियों पर मिलेगी मदद अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक पुलिस चौकी पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। परीक्षा केंद्र का पता जानने, रास्ते की जानकारी लेने या किसी अन्य तरह की सहायता की जरूरत होने पर अभ्यर्थी पुलिसकर्मियों से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से यातायात डायवर्जन का पालन करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल करने और पर्याप्त समय लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User