पांडेयहाता से धर्मशाला तक दिखेगा एक रंग:नगर आयुक्त और GDA उपाध्यक्ष ने देखी तैयारी; दिवाली से पहले काम पूरा करने के निर्देश
शहर के विरासत गलियारे को एक जैसा और आकर्षक रूप देने के लिए मकानों और दुकानों के बाहरी हिस्सों को एक ही रंग में रंगा जा रहा है। पांडेयहाता से धर्मशाला ओवरब्रिज तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस गलियारे में नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है। रविवार को नगर आयुक्त और GDA उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से गलियारे का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने चल रहे पेंटिंग कार्य की प्रगति और गुणवत्ता देखी। देखिए 3 तस्वीरें… निरीक्षण की शुरुआत पांडेयहाता पुलिस चौकी से हुई। इसके बाद अधिकारी घंटाघर, रेती चौक, नखास चौक, आर्यनगर चौक और जटाशंकर चौराहे से होते हुए धर्मशाला ओवरब्रिज तक पहुंचे। करीब 3.5 किलोमीटर के पूरे मार्ग का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से काम की स्थिति की जानकारी ली। तय रंग से ही होगी पेंटिंग, गुणवत्ता पर जोर अधिकारियों ने निर्देश दिया कि गलियारे में मकानों और दुकानों के बाहरी हिस्सों पर निर्धारित रंग का ही इस्तेमाल किया जाए। रंगों में एकरूपता बनाए रखने के साथ पेंटिंग की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिन स्थानों पर काम बाकी है, वहां इसे जल्द पूरा कराया जाए, ताकि पूरे गलियारे को एक समान और व्यवस्थित रूप दिया जा सके। नगर निगम और GDA मिलकर करेंगे निगरानी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों और अभियंताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि निर्धारित रंग और गुणवत्ता के मानकों का पालन हो सके। विरासत गलियारे में मकानों और दुकानों के बाहरी हिस्सों को एक रंग में रंगने का उद्देश्य पूरे मार्ग को एक समान रूप देना है। इससे गलियारे की पहचान और सुंदरता को निखारने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम और GDA के संबंधित अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)