रबी फसलों के बीज पर 75% तक अनुदान:गेहूं, चना, मटर समेत अन्य फसलों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, तीन उन्नत प्रजातियां उपलब्ध
हापुड़ में किसानों के लिए अच्छी खबर है। रबी सीजन की बुवाई के लिए कृषि विभाग के सरकारी बीज भंडारों पर गेहूं, सरसों, राई, चना और मटर समेत अन्य फसलों के बीज उपलब्ध हैं। इन पर 50 से 75 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। गेहूं, सरसों और राई के बीज पर 50 प्रतिशत तक, जबकि चना और मटर पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। किसान अपनी जमीन के हिसाब से ऑनलाइन बुकिंग कराकर इस सरकारी योजना का फायदा ले सकते हैं। जिले के चारों ब्लॉक में बने सरकारी बीज केंद्रों पर 800 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा है। इसमें डीबीडब्ल्यू-303, एचडी-3390 और डीबीडब्ल्यू-327 जैसी उन्नत किस्में शामिल हैं। चना, मटर, मसूर और सरसों के बीज भी उपलब्ध हैं। खेती का खर्च घटाना है लक्ष्य जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि किसान 'दर्शन पोर्टल' पर ऑनलाइन आवेदन कर लाभ ले सकते हैं। बाजार में गेहूं बीज करीब 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जिससे यह छूट लागत कम करने में मदद करेगी। विभाग का मकसद अच्छी क्वालिटी का बीज देना और खेती का खर्च घटाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)