रुपए के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव:शाहजहांपुर में पुलिस से भी की अभद्रता, तीन लोग घायल, कई हिरासत में

Oct 26, 2026 - 06:57
0
रुपए के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव:शाहजहांपुर में पुलिस से भी की अभद्रता, तीन लोग घायल, कई हिरासत में
शाहजहांपुर के चिनौर इलाके में रविवार रात करीब 11 बजे रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। इसके बाद थाने से और पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। यह विवाद पुराना था और पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका था, लेकिन तब समझौता हो गया था। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User