परीक्षा स्पेशल ट्रेन को लेकर बवाल, पाटलिपुत्र स्टेशन पर हिंसा
बिहार मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने पर्याप्त ट्रेन सुविधा नहीं मिलने पर पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान पथराव और तोड़फोड़ हुई, जिसमें रेल आईजी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और हवाई फायरिंग का सहारा लिया।