खान सर विवाद के आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत
पटना की ज्ञान बिंदु एकेडमी से जुड़े प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रिंस हाल ही में खान ग्लोबल स्टडीज विवाद मामले में आरोपी बनाए गए थे और गिरफ्तारी के डर से नेपाल चले गए थे। मामले में नेपाल पुलिस ने जांच शुरू कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।