PET परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:मुरादाबाद, गोरखपुर और बरेली समेत कई शहरों से लखनऊ आने-जाने की सुविधा, ट्रेनों में जनरल के 10 कोच
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। इन ट्रेनों से मुरादाबाद, गोरखपुर और बरेली सहित विभिन्न शहरों से लखनऊ आने वाले परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने अलग-अलग तारीखों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कुछ ट्रेनों में 13 कोच, जबकि अन्य स्पेशल ट्रेनों में जनरल श्रेणी के 10 कोच रहेंगे। मुरादाबाद-लखनऊ के बीच चलेंगी दो जोड़ी ट्रेनें रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 04322/04321 लखनऊ-मुरादाबाद परीक्षा स्पेशल का संचालन 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को किया जाएगा। ट्रेन नंबर 04322 मुरादाबाद से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ होते हुए शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04321 लखनऊ से शाम 7 बजे चलकर निर्धारित स्टेशनों से होते हुए रात 1:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में 13 कोच होंगे। इसी रूट पर दूसरी जोड़ी में ट्रेन नंबर 04324 मुरादाबाद से शाम 6:55 बजे रवाना होकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ होते हुए रात 12:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04323 लखनऊ से रात 1:35 बजे चलकर सुबह 8 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। गोरखपुर से लखनऊ के लिए भी स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन नंबर 05007 शनिवार रात 8:35 बजे रवाना की गई। यह ट्रेन आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, करनैलगंज, बुढ़वल और बाराबंकी होते हुए रविवार तड़के 3:48 बजे बादशाहनगर और सुबह 4:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05008 लखनऊ-गोरखपुर स्पेशल 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को लखनऊ जंक्शन से रात 8:55 बजे रवाना होगी। यह रात 9:28 बजे बादशाहनगर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। लखनऊ-बरेली के बीच भी विशेष ट्रेन लखनऊ जंक्शन से बरेली के लिए ट्रेन नंबर 05011 का संचालन 29 और 31 अक्टूबर को किया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात 11:35 बजे, ऐशबाग से 11:52 बजे और मोहिबुल्लापुर से रात 12:07 बजे रवाना होगी। इसके बाद सिधौली, सीतापुर, हरगांव, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर और बरेली सिटी होते हुए बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05012 बरेली-लखनऊ जंक्शन स्पेशल 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को बरेली जंक्शन से शाम 6 बजे चलेगी। यह रात 1:47 बजे मोहिबुल्लापुर और 2:42 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। इसके बाद रात 3 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। इन स्पेशल ट्रेनों में जनरल श्रेणी के 10 कोच लगाए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)