अयोध्या में 28 केंद्रों पर परीक्षा पर PET परीक्षा:तीन तारीखों में 75,312 अभ्यर्थी होंगे शामिल; दो पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर तीन तिथियों 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को परीक्षा आयोजित होगी। कुल 75,312 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 12,552 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर सुबह 6 बजे से पहुंचने लगे अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना सुबह 6 बजे से ही शुरू हो गया। समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थी अपनी तैयारियों के साथ घरों से निकले। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और केंद्रों तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात परीक्षा की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट शनिवार को ही अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनकी निगरानी में परीक्षा से जुड़े गोपनीय पैकेट खोले जाएंगे। प्रशासन का जोर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर है। परीक्षा में क्या लेकर जाएं, क्या नहीं पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है। अभ्यर्थी मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर केंद्र में न जाएं। किताबें, नोट्स और प्रतिबंधित सामग्री भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का पालन करके अभ्यर्थी अनावश्यक परेशानी से बच सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)